मिजोरम के राज्यपाल निर्भय शर्मा अपनी पत्नी के साथ शनिवार की दोपहर बाद शहर पहुंचे। शाम को दशाश्वमेध घाट पर उन्होंने गंगा आरती देखी और फिर इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
राज्यपाल शाम साढ़े पांच बजे भैंसासुर घाट पहुंचे। यहां से गंगा आरती देखने के लिए मोटर बोट पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट की ओर रवाना हो गए। इस दौरान भैंसासुर घाट पर राज्यपाल की अगवानी सिटी मजिस्ट्रेट विश्राम यादव, सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने की। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठक कर गंगा आरती देखी। आरती समाप्ति के दस मिनट पहले बजड़े से उतर कर गंगा सेवा निधि के कार्यालय में पहुंचे। गंगा सेवा निधि के सचिव ने स्वागत किया, अध्यक्ष सुशांत मिश्रने राज्यपाल व उनकी पत्नी को अंग वस्त्रम, प्रसाद दिया। गंगा आरती के बाद बाबा दरबार में पहुंचने पर पता चला कि बाबा की सप्तऋषि आरती चल रही है। उन्होंने कुछ देर बैठ कर आरती देखी इसके बाद दर्शन पूजन किया।