फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

225 वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। टैक्स जमा न करने पर जिले के 225 वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। जिन वाहन स्वामियों को तीसरी बार नोटिस भेजा जा रहा है, वह एक सप्ताह में शुल्क नहीं जमा करेंगे तो राजस्व विभाग की टीम वसूली के लिए पहुंचेगी। विभाग की ओर से ऐसे बकाएदार वाहन स्वामियों की सूची बनाकर वसूली की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

परविहन विभाग में पंजीकृत ट्रक, बस और चार पहिया वाहनों के स्वामियों को निर्धारित समय पर टैक्स जमा करना होता है। ऐसा न करने पर उन पर कार्रवाई की जाती है। जिले में करीब पांच हजार से अधिक बड़े वाहन पंजीकृत हैं, जिसमें करीब ढाई सौ वाहन स्वामियों ने परिवहन विभाग में अब तक टैक्स नहीं जमा किया है। विभागीय स्तर से ऐसे वाहनों की सूची बनाकर उनके स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि टैक्स न जमा करने वाले 225 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी की गई है। कई ऐसे वाहन स्वामी है जो, जिन्होंने छह महीने से टैक्स जमा नहीं किया। ऐसे वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस भेजने के बाद वसूली के लिए राजस्व टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें