फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान का पार्थिव शरीर आया, आज जाएगा पैतृक गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। शनिवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में चंदौली का भी एक जवान चंदन राय शहीद हो गया था। उनका पार्थिक शरीर रविवार को विशेष विमान से रात 9:30 बजे वाराणसी पंहुचा। एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा, भाजपा नेता डॉ. जेपी दुबे, बबलू मिश्र तथा 39 जीटीसी के जवानों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना के वाहन से वाराणसी कैंटोमेंट के लिए ले आया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। शहीद जवान अपने बंकर में साथियों के साथ बैठे थे। तभी पाकिस्तान ने मोर्टार से गोले दागे गए जिससे वे घायल हो गए। साथी जवान हॉस्पिटल ले जा रहे थे की उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद चंदन राय बलुआ थाना के नदेसर मारुफपुर के रहने वाले हैं। 2011 में कांस्टेबल पद पर सेना में भर्ती हुए थे। 2014 से ही इनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के पुंछ सेक्टर में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें