फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में रविवार को होने वाला छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया गया। निकाय चुनाव के तहत लगी आचार संहिता को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद देर शाम ये फैसला लिया गया। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में रविवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान होना था लेकिन शुक्रवार को काशी विद्यापीठ के चुनाव के दौरान हुए बवाल की अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने छात्रसंघ चुनाव को नगर निकाय चुनाव होने तक स्थगित करने का निर्देश शनिवार को जारी किया। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने यूपी कॉलेज प्रशासन को चुनाव स्थगित करने का निर्देश दिया। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि देर शाम जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त होने के बाद छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया गया। आगे बैठक कर चुनाव की अगली तिथि पर फैसला लिया जाएगा।
योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने तक यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को दिशानिर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें