फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरना के बाद अस्ताचल गामी को अर्घ्य आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डाला छठ का चार दिवसीय सूर्यषष्ठी व्रत अनुष्ठान पर्व प्रारंभ हो चुका है। नहाय-खाय और खरना व्रत के बाद व्रती महिलाएं गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को डाला छठ का पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इससे पहले बुधवार को व्रती महिलाओं ने खरना का दिनभर का उपवास रखा और शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद 24 घंटे का उपवास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डाला छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआत मंगलवार से नहाय खाय से हुई। बुधवार को पंचमी तिथि को खरना में पूरा दिन निराजल व्रत के बाद शाम को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दान और शशि पूजन के बाद गुड़ या गन्ने के रस से बनी खीर या फिर लौकी की खीर के साथ रोटी का सेवन किया। प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूरज को अर्घ्य देने के साथ इस महाअनुष्ठान का समापन होगा। व्रती महिलाएं दिनभर डाला छठ की तैयारी में जुटी रहीं। घरों में प्रसाद के लिए पूड़ी पकवान बनाने का दौर देर रात तक चलता रहा। अर्घ्य दान में कई फलों का उपयोग होता है। इसमें में शरीफा, गूगल, बड़ा नीबू, नाशपाती, सिंघाड़ा, मौसंबी, संतरा, सेव, कच्ची हल्दी, ईंख, अदरक पूजा का पूजा में इस्तेमाल होता है।
सड़कों-गलियों की सफाई के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
वाराणसी। डाला छठ पर गंगा घाटों, सरोवरों, कुंडों पर सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गई। सामने घाट से लेकर विश्वसुन्दरी पुल तक का जिमेदारी नगर निगम के साथ ही भोजपुरी समाज की ओर से सफाई कराई जा रही है। कच्चे घाटों का मार्गोँ को दुरुस्त किया गया। घाटों पर महिलाओ के लिये चेंजिंग रूम और घाट पर जाने के लिये जीसीबी से रास्ता बनवाया गया। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष शोभनाथ ओझा ने बताया कि संगठन की ओर से सेवादार नाव पर मदद के लिए मुश्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए गंगा तीरे स्थित मोहल्लों की गलियों और सड़कों पर बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। वाहनों की पार्किग केलिए स्थल बनाए जा रहे हैं। भैसासुर घाट, खिड़किया घाट, आदिकेशव घाट, प्रह्लाद घाट, रानी घाट, गायघाट, पंचगंगा घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस के जवान और पानी में जल पुलिस की तैनाती की गई है। व्रती महिलाओं को अर्घ्य देने के लिए गंगा किनारे रस्सी का घेरा बना दिया गया है। घाट की ओर आने वाली गलियों और सड़कों पर बैरकेडिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। गुरुवार की दोपहर से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। घाट की ओर सिर्फ पैदल आने-जाने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। राजघाट पुल से कज्जाकपुरा के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलती रहे इसके भी प्रबंध किए गए हैं। वहीं नगर निगम की ओर से तालाबो-कुण्डों की स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सफाई की गई। लाट भैरव पोखरा, ईश्वरगंगी तालाब और पियरिया पोखरा पर भी सफाई की गई।
झालर-झूमर से सजा सूर्य सरोवर, पानी को किया गया साफ
वाराणसी। डाला छठ पर डीरेका की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है। बुधवार को सूर्य सरोवर की सफाई की गई। पानी में क्लोरीन छोड़ा गया। वहीं चारो ओर झालर-झूमर से सजाया गया है। आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। डीरेका प्रशासन के सीपीओ मनोज कुमार और छठ पूजा समिति के लोगों ने साफ-सफाई की।
डीरेका प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सिविल डिफेंस की तरफ से वाच टॉवर बनाया गया है। सूर्य सरोवर को लाइट और झालरों से सजा दिया गया है। सूर्य सरोवर केपास दो दर्जन से अधिक चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। अस्ताचलगामी सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए यहां 50 हज़ार से अधिक महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। समिति के अध्यक्ष बीके ओझा ने बताया कि चेंजिग रूम के साथ ही डीरेका इंटर कालेज के मैदान और एसबीआई के पास पार्किंग बनाया गया है। खोया-पाया के अलावा प्राथमिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाहर से आये व्रती महिलाओं के साथ आये परिजनों और बच्चों के लिए भोजन के साथ ही रुकने की निशुल्क व्यवस्था समिति की तरफ से किया गया है।
खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, लगा रहा जाम
वाराणसी। डाला छठ पर खरीदारी के लिए बाजारों में बुधवार को काफी भीड़ रही। फलों की दूकानों पर सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी होती रही। इसके चलते कई इलामों में जाम की स्थिति रही। महिलाओं ने विविध प्रकार के फलों की खरीदारी के साथ ही सूप और दउरी भी खरीदा। छठ केचलते बाजार में फलों के दाम भी आसमान छू रहे थे। सामनेघाट, लंका, लहुराबीर, कमच्छा, पहड़िया मंडी, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, सिगरा, चेतगंज, ककरमत्ता, मैदागिन, विशेश्वरगंज में फलों की दूकानों पर देर रात तक भीड़ रही। दिनभर बाजारों में भीड़भाड़ रही। इसके चलते जाम से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें