फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अनुभवों से संस्था को बढ़ाएं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में शनिवार को पुरातन छात्र समागम ‘पुनरागमन’ में 2003 से 2013 बैच के पुरातन छात्रों का समागम हुआ। वर्षों बाद अपने कैंपस में लौटकर उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा की। क्लास से लेकर कॉलेज की कैंटीन में गुजारे पलों को याद किया। रिलायंस जीओ के सीओ अतुल दीक्षित, यूरेका फोर्ब्स के डिविजनल हेड राहुल सिंह, येस बैंक के सत्य प्रकाश सिंह ने अपनी पुरानी यादों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्हें आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। इस समागम को और खास बनाया पूर्व अध्यापकों ने। वो भी इस समागम का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि आरएसएमटी अपने पुरातन छात्र-छात्राओं के वर्तमान वैभवशाली कॅरियर से गौरवान्वित है। उन्होेेंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आगे आएं और वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। अपने अनुभवों से उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें ताकि संस्था को भी नई ऊंचाई मिल सके। डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सौम्य राय, स्वाति सिंह, हर्षिता पांडेय, अनुराग कुमार, इप्शिता ने किया। कार्यक्रम के दौरान एमपी सिंह, अनुराग सिंह, डॉ. विनीता कालरा, स्नेहा सिंह, डॉ. अमन, डॉ. एसके सिंह, गरिमा आनंद, रामेश्वरी सोनकर, डॉ. बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें