फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब और गंगा में डूबने से तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/रोहनिया/चौबेपुर। जिले के आदमपुर, रोहनिया और चौबेपुर थाना क्षेत्र में गंगा और तालाबों में डूबने से एक बच्ची, किशोरी और युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आदमपुर में सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, युवक और किशोरी के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन घाट पर रविवार की सुबह नलपटिया गली निवासी तारकेश्वर साहनी की बेटी लवली (6) फिसल कर गंगा में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने मासूम को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। गुस्साए लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस और एनडीआरएफ मौके पर नहीं पहुंची। गायघाट निवासी गोताखोर मदन साहनी ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। बताया जाता है कि लवली अपनी बड़ी बहनों के साथ घाट पर नहाने गई थी, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हुई।
रोहनिया थाना के बसंतपट्टी निवासी मजदूर बब्बल चौहान (38) शनिवार की दोपहर गांव स्थित तालाब के किनारे से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह फिसल कर तालाब में जा गिरा। आसपास मौजूद लोग भाग कर मौके पर पहुंचे लेकिन बब्बल को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बब्बल की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी प्रेमा देवी अचेत हो गई। होश में आने पर वह बिलखते हुए यही कह रही थी कि अब तीन बच्चों का पालन किसके सहारे करेगी।
विज्ञापन

उधर, चौबेपुर थाना अंतर्गत बरियासनपुर गांव में शनिवार की रात तालाब में एक किशोरी का शव उतराया मिला। तालाब के समीप ही रहने वाली प्रमिला देवी ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के अनीता (13) के तौर पर की। प्रमिला ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली अनीता मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। रात आठ बजे के करीब वह घर से निकली थी। आशंका जताई कि इसी दौरान वह फिसलकर तालाब में जा गिरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें