फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची शिवगंगा, लगभग पांच घंटे बाद रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर रेलवे के कानपुर-टुंडला रेल खंड के मध्य 23 अगस्त को कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कैफियत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का असर इलाहाबाद-दिल्ली रूट की लगभग सभी ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। नई दिल्ली-मंडुवाडीह शिवगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 15 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। इसके चलते मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस के निर्धारित समय से लगभग पांच घंटे देरी से रवना होने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन

रात 10 बजे, मंडुीवाडीह प्लेटफार्म नंबर एक का नजारा। बेंच तो दूर प्लेटफार्म के फर्श देशी यहां तक कि विदेशी यात्री आराम फरमाते नजर आए। किसी भी यात्री में जल्दीबाजी नजर नही आ रही थी। नई दिल्ली जाने के इंतजार में बैठे यात्रियों को अभी नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन का इंतजार था। यात्री आपस में चर्चा कर रहे थे कि ट्रेन आएगी फिर कहीं जाएगी। प्लेटफार्म नंबर तीन पर 15 घंटे देरी से शिवगंगा एक्सप्रेस पहुंची। यात्रियों में थकान के साथ-साथ सिस्टम को लेकर खासा रोष नजर आया। स्टेशन पर इसके रवाना होने का संभावित समय साढ़े 12 बजे रात बताया जा रहा था। यात्रियों से प्लेटफार्म खचाखच भरा था। भीड़ में वह भी यात्री थे जिन्हें मंडुवाडीह नई दिल्ली सुपरफास्ट से जाना था। लगभग आधे घंटे देरी से मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट प्लेटफार्म नंबर एक पर लाई गई। 11 बजे के बाद वह रवाना हो पाई।
घंटो का इतजार नही आया काम, निरस्त हो गई ट्रेन
वाराणसी। मंडुवाडीह से बुधवार की रात 10:30 बजे चलाई जाने वाली मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रैक लेट होने की वजह से इसे गुरुवार की सुबह चलाने का निर्णय लिया गया। यात्री पूरी रात प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे। दूसरे दिन भी समय से रैक न मिलने पर ट्रेन निरस्त कर दिया गया। मजबूर यात्री घर लौट गए। ट्रन लगभग 17 घंटे 50 मिनट की देरी से शाम 4:50 बजे वाराणसी पहुंची। वहीं 24 को आजगगढ़ से प्रस्थान करने वाली कैफियात एक्सप्रेस रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रही।
विज्ञापन

बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन
वाराणसी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे तथा पूर्व-मध्य रेलवे के अनेक रेल खंडों पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण इन खंडों पर गाड़ियों का संचलन प्रभावित हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 24, 25 तथा27 अगस्त को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें