फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटीकटवा का मामला पहुंचा मंत्री के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रविंद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष चोटीकटवा से निजात दिलाने की फरियाद भी पहुंची। अवैध कब्जा, हेरिटेज वॉक, दूषित पेयजल, खराब सड़क और सीवर की शिकायतों का भी अंबार लगा। नगर विकास मंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सिगरा के सोनिया के रहने वाले विजय शाह ने अपने दुकान से अवैध कब्जेदारो को हटाने का गुहार लगाई। गणेश दत्ता ने गोदौलिया पर नगर निगम की जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा करने की शिकायत की।
कबीर चौरा में हेरिटेज वॉक के कार्यो में गड़बड़ी की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता कैलाशी डॉ रविन्द्र सहाय ने मंत्री से की। माता कुंड सिगरा के रहने वाले विजय प्रकाश गुप्ता ने बिल्डर द्वारा उनकी जमीन हड़प लिए जाने की शिकायत की। बाबतपुर के संदीप दीक्षित ने शिकायत की कि मेडिकल में काउंसलिंग कराने के नाम पर उनसे 50 हजार कॉलेज प्रबंधक ने ले लिया। सरायडग़री टिकरी के कल्लू नेता ने सीवर का पानी घरों में घुसने की शिकायत की। असफाक नगर कमच्छा के बुनकर शकील अहमद ने बताया कि उनकी बेटी सायना खातून शुक्रवार की रात घर में सो रही थी। सुबह उठी तो बाल कट कर गिरा पड़ा था। शकील अहमद कटी चोटी भी ले आए थे। दुर्गाकुंड स्थित कौड़िया माता मंदिर की गली की रहने वाली सुनीता ने शोहदों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। बाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मियों का वेतन बढ़ाने के लिए मांग पत्र सौंपा। नगवा निवासी वैद्यराम द्विवेदी ने बताया कि 19 साल पहले नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए लेकिन देयों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें