जिले में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 17 से 19 फरवरी के बीच अंडर 15 बालक-बालिका कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप कराई जाएगी। इसमें लगभग 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे और साथ ही उत्तर प्रदेश केसरी की भी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बुधवार को रमईपट्टी, जमालपुर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने खिलाड़ियों के रहने, खाने की व्यवस्था और प्रतियोगिता स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि व्यावस्था में जो भी कमी है उसे दुरुस्त कराएं। 17 से 19 फरवरी तक मुगल शाहिद बाबा और मेखुडी उस्ताद की स्मृति में ये आयोजन किया जा रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बबलू के निर्देश में यह खेल होगा।