फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के लिए 120 मशीनें और खरीदी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। ऐसे में 120 मशीनें और खरीदी गई हैं। इनकी मदद से नगर निगम सीमा में शामिल 86 गांवों में भी सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी सिंह के अनुसार, हर वार्ड में दो-दो मशीनें दी गई हैं। भीड़-भाड़ वाले में क्षेत्रों व बाजारों को सैनिटाइज किया जा रहा है। गौदोलिया, सिगरा, महमूरगंज, लखबीर, कचहरी, लंका आदि क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया। प्रशासन द्वारा रात नौ बजे के बाद दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। शाम को बाजार खाली होने के बाद नगर निगम दवा का छिड़काव कर रहा है। अब रोजाना शहरी क्षेत्र में भी दवा छिड़की जाएगी। ताकि भीड़ भाड़ वाले इलाके संक्रमण मुक्त रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें