फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 14 की अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
चहारसू चौराहे पर बिना मास्क लगाए जा रहे बाईक सवार युवक को हाथ जोड़कर मास्क लगाने के लिए निवेदन कर? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 14 की अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन

- पॉजिटिव केस की संख्या पहुंची पांच हजार के पार
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में रविवार को कोरोना के 12 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जबकि पहले से भर्ती 14 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। नए मरीजों के बाद जिले में कुल पॉजिटािव केस की संख्या 5007 हो गई है। इसमें 712 केस एक्टिव हैं। अब तक 65 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए सभी ब्लाक स्तरीय पीएचसी-सीएचसी व जिला अस्पताल में कैंप लगाया गया। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव की निगरानी में कांटेक्ट सेंपल के लिए चौकी खुर्द ग्राम में जांच की। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए तीन परिवारों के सदस्यों ने जांच कराने में रुचि नहीं दिखाई तो मेडिकल टीम ने थानाध्यक्ष मीरगंज और सीएचसी अधीक्षक को सूचना दी। टीम ने भटेवरा गांव में कैंप लगाया, जिसमें 29 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। मेडिकल टीम ने लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का निर्देश दिया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 1884 सैंपल के नतीजे आए। इसमें 12 पॉजिटिव हैं। कुल 1395 नए सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 151112 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 150637 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें