वाराणसी। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को तीन प्रदेशों से आए छह दावेदारों ने नामांकन कराया। इनके अलावा छह राज्यों के 22 लोगों ने नामांकन प्रपत्र और 34 लोगों ने चालान फार्म प्राप्त किए। सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव के लिए भी नामांकन पत्र लिया गया है।
मंगलवार सुबह 11 बजे से ही कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र और चालान फार्म लेने वालों की कतार लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने जांच के बाद एक-एक कर लोगों को अंदर भेजा। महाराष्ट्र के नांदेड निवासी आसिफ खान, महाराष्ट्र के लातूर निवासी मनोहर आनंद राव पाटिल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। गोंडा के आशुतोष कुमार पांडेय ने मेरा अधिकर राष्ट्रीय दल, मऊ निवासी ईश्वर दयाल ने भारतीय सबका दल, गोंडा निवासी रितेश कुमार ने आरएसपीआई और केरल के एर्नाकुलम निवासी आशिन यूएस ने इंडियन गांधीयन पार्टी से नामांकन कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। दो दिन में सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
इन्होंने लिए नामांकन प्रपत्र
सुनील कुमार पुत्र सहीराम मंगलोर रुड़की हरिद्वार, बी श्रीनिवास लू पुत्र बी रमैय्या बेंगलुरू, आरके तिवारी पुत्र डीएन तिवारी लखनऊ, बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी पुत्र सोमदत्त त्रिपाठी फैजाबाद, त्रिलोकी नाथ दुबे पुत्र उग्रनाथ दुबे गोदौलिया वाराणसी, अरुण निटूरे पुत्र भउरव महाराष्ट्र, परवेज अकील पुत्र अलीउद्दीन बिजनौर, शंकर प्रसाद पुत्र सोम्मर राम संकटमोचन वाराणसी, बिजेंद्र प्रताप सिंह पुत्र कामता सिंह बलिया, अरविंद सिंह चट्टान पुत्र राजनाथ सिंह शिवपुर वाराणसी, रंजीत अशोक पटवा पुत्र अशोक पटवा मुंबई, रेयाजुद्दीन पुत्र मो. शरीफ छित्तमपुरा वाराणसी, जितेंद्र कुमार पुत्र केशो सिंह भोजपुर बिहार, मनोज कुमार मिश्रा पुत्र मंगल देव शर्मा बजरडीहा वाराणसी, तेज बहादुर सिंह पुत्र शेर सिंह महेंद्रगढ़ हरियाणा, राजेंद्र कुमार झा पुत्र द्रौपदीरमण झा लहरतारा वाराणसी, उमेश चंद्र कटियार पुत्र फूलचंद्र त्रिपाठी कन्नौज, कमल चंद सोनी पुत्र स्व रामकिशुन सेठ जौनपुर, जीवन कुमार पुत्र इलैया पटयाल तामिलनाडुु, छेदी लाल पुत्र गुदरी नैपुरा वाराणसी और जय प्रकाश भारती पुत्र सीताराम मिर्जापुर।