फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी हटाओ का नारा दिया और खुद अमीर हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के गरीबी हटाओ नारे पर तंज कसा। मंगलवार को नव मतदाता युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बाद अब राहुल गांधी यह नारा दे रहे हैं। 55 साल के राज में एक परिवार की चार पीढ़ियां देश की गरीबी नहीं दूर कर सकीं, लेकिन इनकी अमीरी जरूर बढ़ गई। जो गरीबों का बैंक खाता तक नहीं खुलवा सके वे अब 72 हजार रुपये सालाना देने के खोखले वादे कर रहे हैं। इन लुभावने वादों का जवाब देने का समय आ गया है।
विज्ञापन

45 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश के युवाओं के रोजगार की हकीकत पर पर्दा डाला गया है। मोदी सरकार की मुद्रा योजना से देश के 15 करोड़ लोग स्वावलंबी बने हैं। केंद्र और प्रदेश की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए इंटरव्यू खत्म कर दिया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल से आतंकवादियों, अलगाववादियों और नक्सलवादियों का मनोबल टूट गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में शांति है और जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी बंद हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति प्रोजेक्ट से भारत अंतरिक्ष में दुनिया की बड़ी शक्ति बना। भारत सरकार और वैज्ञानिकों को बधाई देने के बजाय कांग्रेस और सपा-बसपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर देश की उपलब्धियों को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। राहुल बताएं कि साढ़े नौ करोड़ परिवारों के घर में शौचालय की सुविधा क्यों नहीं थी? कांग्रेस के राज में आम आदमी को घरेलू गैस कनेक्शन क्यों नहीं मिल पाता था? कांग्रेस ने दुनिया के सबसे सहिष्णु समाज को आतंकवादी करार दिया और इसमें सपा-बसपा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें