वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब शनिवार को चंद्र कुमार मिश्रा उर्फ गुड्ड् महाराज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी में ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
तेलियाबाग स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझसे पिछले एक साल से लोकसभा चुनाव की तैयारियां करा रही थी, लेकिन जब टिकट देने की बात आई तो मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने दम पर इस क्षेत्र में बसपा को बढ़त दिलाने का काम किया। कई काम भी पार्टी हित में किए गए, लेकिन पार्टी की मुखिया ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जबकि वह तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और चार साल तक विधान सभा प्रभारी रहे। अभी भदोही से टिकट देने की बात कही गई थी। गुड्डू महाराज के साथ जिला कोषाध्यक्ष राजन तिवारी, रजत मिश्रा, सर्वेष पांडेय, बबजू और बिपिन मिश्रा सहित कई अन्य ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।