फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतरे के कैरेट के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। डीसीएम में संतरे के कैरेट के नीचे छुपाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 26,880 शराब की शीशी पुलिस ने शनिवार की रात लठिया से बरामद की। बरामद शराब के साथ पुलिस ने पंजाब के फाजिलका जिले के अबोहर के गुरुमीद सिंह और कलवेंदर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद रंग की डीसीएम से शराब की अवैध खेप बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर रोहनिया ने अखरी चौकी प्रभारी संजय सिंह और एसआई नीरज ओझा के साथ लठिया पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। डीसीएम के समीप आने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक रफ्तार तेज कर भागा। इस पर पुलिस ने पीछा कर डीसीएम को रुकवाया और तलाशी ली तो संतरे के कैरेट के नीचे 560 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में डीसीएम सवार दोनों आरोपियों ने बताया कि हरियाणा से वो शराब लेकर मोहनिया जा रहे थे। मोहनिया में शराब तस्करी सिंडिकेट से जुड़े लोग आते और शराब ले जाते। पुलिस को डीसीएम से फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट भी बरामद हुई है। सीओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में शराब तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें