वाराणसी। उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर शिक्षामित्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने संसदीय कार्यालय पर घेराव पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा रोके जाने पर शिक्षामित्र लामबंद होते हुए तीन दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए।
शिक्षा मित्रों ने कहा कि चुनाव के पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि शिक्षामित्र मेरे बच्चे हैं और शिक्षा मित्रों की जिम्मेदारी मेरी है, वो अपने उस वादे को याद करें और हमे हमारा सम्मान दिलाएं। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही, अजयधर दूबे, श्यामसुंदर सिंह, राजेश यादव, अशोक राय, हरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, रामकवल यादव, वकील अहमद खान, शारदा शुक्ला, अश्वनी त्रिपाठी तथा क्रांतिमान शुक्ला समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।