वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में सोमवार को आयोजित हैकथॉन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रोजेक्ट का मॉडल बनाया। संस्थान परिसर स्थित मालवीय सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एमसीआईआईई) में बनी सिस्कोे लैब में आयोजित प्रतियोगिता में टीम निरोल और टीम क्यूलॉक ओवरऑल चैंपियन रही।
प्रतियोगिता के तहत 24 घंटे लगातार छात्रों ने लैब में बैठकर इंटरनेट आफ थिंग्स से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम किया। एमसीआईआईई के समन्वयक प्रोफेसर पीके मिश्रा ने बताया कि ई-सेल, आईआईटी(बीएचयू) और मालवीय सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की मदद से बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वाले छात्रों को बिजनेस मॉडल बना कर अपना अपना स्टार्ट अप खोलने में मदद की जाएगी। प्रतियोगिता के निर्णायक आईआईटी(बीएचयू) के पूर्व निदेशक प्रोफेसर एसएन उपाध्याय ने छात्र क्षितिज पांडेय और युगल सिंह की टीम निरोल और छात्र अमर राजपूत और सक्षम की टीम का चयन किया। ये टीम क्यूलॉक ओवरऑल चैंपियन रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडेंट हेड ऑफ ई- सेल, दीपक शर्मा और सिस्कोस लैब के मैनेजर विक्रम का भी योगदान रहा।