फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ें जमा रहीं सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम नरेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतें जड़ें जमा रही हैं। इन ताकतों को हमारी पार्टी को नेस्तनाबूद करना है, अन्यथा देश-प्रदेश बड़े खतरनाक दौर में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जनसंवाद भी किया जाएगा। रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करने के लिए हम सबको योजना बनानी होगी। कुछ महीने बाद ही लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले जनता के बीच पार्टी का संदेश पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सड़कों पर आना होगा। दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली रैली पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी। इसके लिए गांव-गांव से कार्यकर्ताओं को ले जाया जाएगा। रैली में पार्टी पिछड़ों, दलितों और महिलाओं की हक-हकूक के लिए रणनीति का भी एलान कर सकती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश के विकास में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का अहम योगदान है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने रविंद्र पुरी स्थित कीनाराम स्थल से वाहन जुलूस निकाला। बैठक को लल्लन राय, अजय कुमार राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान पुनीत चौहान, सुशील मिश्रा, बद्रीनारायण, विवेक मिश्रा, राजू सोनकर, सौरभ, शंकर, दीपक, संजय प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें