बड़ागांव। दल्लूपुर (बसनी) में धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम पिंडरा और सीओ बड़ागांव गांव पहुंची। प्रकरण की शिकायत इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट शशांक शेखर त्रिपाठी ने की थी।
इस बाबत एसडीएम पिंडरा डॉ. एनएन यादव ने बताया कि भैयालाल 15 वर्षों से ईसाई धर्म स्वीकार कर मिशनरी से जुड़ा हुआ है। पहले वो शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी में जाता था। इन दिनों घर पर ही ईसाई धर्म के अनुसार पूजा पाठ करने और दर्जनों लोगों के जुटने की जानकारी मिली है। हालांकि जबरन धर्मांतरण कराने जैसी शिकायत नहीं मिली है। प्रकरण की जांच के साथ उसके आर्थिक स्त्रोत की भी जांच की जा रही है। अगर शिकायत सही पाई गई तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, अधिवक्ता का कहना था कि विदेश से आने वाले धन की मदद से ग्रामीण अंचल के लोगों को झांसा देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।