फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी नहीं रुकी तो थानेदार जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पशु तस्करी नहीं रुकी तो इसका खामियाजा थानेदारों और चौकी प्रभारियों को भुगतना पड़ेगा। थानेदार और चौकी प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। रामनगर, रोहनिया और मिर्जामुराद थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए यह निर्देश बुधवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन में दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने रामनगर थानाध्यक्ष से पूछा कि आखिरकार बिहार की ओर से आने वाले पशुओं से भरे चार पहिया वाहन जिले में कैसे प्रवेश कर जाते हैं। रामनगर थानाध्यक्ष, उनके क्षेत्र के चौकी प्रभारी और सिपाही यदि पशु तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लगा पाए तो सभी को गंभीर परिणाम भुगतना होगा। इसके अलावा एसएसपी ने रोहनिया और मिर्जामुराद थानाध्यक्ष को भी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। पशु तस्करी के आरोप में जो भी गिरफ्तार हों उन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनका गिरोह पंजीकृत किया जाए।
रोजाना गुजरते हैं डेढ़ सौ ज्यादा वाहन
जिले की सीमा से होकर एनएच-दो से रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा पशु तस्करों के वाहन गुजरते हैं। इनमें सेे कुछेक को पकड़ कर पुलिस अपनी पीठ थपथपाती है और शेष से रुपये लेकर उन्हें जाने देती है। बिहार से आने वाले तस्करों के वाहन को चंदौली पुलिस का भी पर्याप्त संरक्षण मिला हुआ है। बीते महीने पशु तस्करी के मामले को लेकर इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह को निलंबित किया गया था और मिर्जामुराद थाने के सिपाही हैदर को जेल भेजा गया था। इसके बावजूद न तो पुलिसकर्मी डर रहे हैं और न तस्करों का हौसला पस्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें