फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन होंगी जिले की सहकारी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला सहकारी बैंक की मुख्यालय सहित सभी शाखाओं में सेंट्रलाइज्ड बैंकिंग सिस्टम होने के बाद साधन सहकारी समितियों को भी ऑनलाइन करने की पहल शुरू की गई है। बुधवार को जिला स्तरीय पर्यवेक्षण कमेटी की बैठक जिला सहकारी बैंक के कार्यालय में हुई। बैठक में जनपद चंदौली, वाराणसी एवं भदोही के सभी समितियों के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने और ऑन लाइन काम तीन चरणों में करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन होने के बाद समिति सदस्यों को रुपे केसीसी कार्ड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बैंक की शाखाओं द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना से सदस्यों को आच्छादित किया जाय। शासकीय योजनाओं का लाभ कृषकों तक पहुंचाने के लिए सभी साधन सहकारी समितियों के बचत खाते अभियान चलाकर खुलवाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बैंक के अध्यक्ष अजय कुमार राय, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक वाराणसी सुशील तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरीश चन्द्र दीक्षित, उप्र कोआपरेटिव बैंक लि के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश लाल एवं जनपद चंदौली से साधन सहकारी समिति लि जेवरियाबाद के सचिव अशोक कुमार सिंह तथा जनपद वाराणसी से साधन सहकारी समिति लि0 परमन्दापुर के सचिव जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें