फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से दो लाख अठारह हजार रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत विश्वेश्वरगंज किराना मंडी दलहट्टा स्थित व्यापारी प्रतीक गुप्ता की दो दुकानों से मंगलवार की रात चोर दो लाख अठारह हजार रुपये चुरा ले गए। बुधवार की सुबह चोरी का पता लगते ही मौके पर व्यापारियों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची तो पता लगा कि दुकान में लगे सीसी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) भी गायब है। पुलिस प्रतीक की दुकान के आसपास की दुकानों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है। प्रतीक के भाई गोपाल की तहरीर पर कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चौक निवासी व्यापारी प्रतीक गुप्ता विश्वेश्वरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। दलहट्टा में प्रतीक की तेल, घी, आटा और मैदे की आढ़त है। बुधवार की सुबह कर्मचारी पहुंचे तो देखे कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर शटर के ऊपर की खाली जगह से दुकान के भीतर घुसे थे। प्रतीक के आने पर पता लगा कि बाहर की दुकान से 85 हजार रुपये और अंदर की दुकान से एक लाख 33 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। प्रतीक के अनुसार दुकान के आसपास रात में कुछ वाहन खड़े थे। आशंका जताई गई कि चोर उन्हीं वाहनों के ऊपर चढ़कर शटर के ऊपर से अंदर घुसे अैर चोरी कर उसी रास्ते से वापस हो गए। उधर, डॉग स्क्वॉड दुकान से कुछ दूर जाकर विश्वेश्वरगंज-मैदागिन मार्ग पर रुक गया। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें