फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन ने लील लिया हैंडपंपों का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग को सिक्सलेन बनाने के काम के दौरान सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले हैंडपंपों को उखाड़कर अन्य स्थानों पर लगाया जा रहा है। एनएचएआई की ओर से लगाए गए ऐसे 90 फीसदी हैंडपंपों में पानी नहीं आ रहा है। इससे गर्मी में यात्रियों और व्यापारियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हैंडपंपों के पुनर्विस्थापन में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए इलाहाबाद से वाराणसी तक जीटी रोड को सिक्सलेन बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में पूर्व में बने कई भवनों, दुकानों को तोड़ा गया। सिक्सलेन में अवरोधक बन रहे 100 से अधिक हैंडपंपों को भी तय स्थान से हटाकर दूसरी स्थानों पर लगाया गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से हैंडपंपों के लगाने में खानापूर्ति की जा रही है। इससे 90 फीसदी से अधिक हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। औराई, घोसिया, माधोसिंह, गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, महराजगंज और बाबूसराय में लगे हैंडपंपों की हालत खराब है। इससे व्यापारी और राहगीरों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। सबसे अधिक मुश्किल 15 दिन बाद शुरू हो रहे कांवर यात्रा में होगी। प्रयाग से जल लेकर जाने वाले कांवरिया ऐसे हैंडंपपों पर रुक कर थकान मिटाते थे, लेकिन इस बार अब तक न तो हैंडपंपों की सुधि ली गई और न ही उन्हें दुरुस्त किया गया। व्यापारी जय दयाल मोदनवाल, अनुज गुप्ता ने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। पैसे बचाने के चक्कर में हैंडपंपों की कम बोरिंग कर उसे स्थापित किया गया है। जिससे वे पानी ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें