फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरों की साम्राज्ञी को अर्पित करेंगे सुरों की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पद्मविभूषण गिरिजा देवी की जयंती पर काशी के कलाकारों द्वारा सुरों की श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। ठुमरी की साम्राज्ञी को नमन करने के लिए शहर में संगीत के विविध आयोजनों की तैयारी की गई है। बीएचयू के संगीत एवं मंचकला संकाय की आठ छात्राओं की प्रस्तुति ठुमरी की रानी के जयंती को यादगार बनाएगी। काशी विरासत फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुर और साज की बंदिशों से अस्सी के तट पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

सुर साधिका गिरिजा देवी की जयंती पर आठ मई को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संगीत एवं मंच कला संकाय की आठ छात्राओं का कमाल दिखेगा। आठ छात्राओं ने आठ मई को अस्सी घाट पर गिरिजा देवी की स्मृति में शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया है। इसमें डॉ. रागिनी सरना का गायन, कु मार सारंग का संतूर और अंशुमान महाराज का सरोद वादन आकर्षण का केंद्र होगा। टीम लीडर शिवानी खन्ना ने बताया कि इसमें शहर के सभी विश्वविद्यालयों में विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई करने वाले युवक-युवतियों को खासतौर पर आमंत्रित किया है ताकि वे अपनी संस्कृति से परिचित हो सकें। इस टीम की अन्य सदस्य रजनीगंधा मौर्या, ख्याति सोनकर, मोनिका शुक्ला, अर्चना मौर्या, आंचल प्रजापति, माला मिश्रा, सुपर्णा बसाक, सृष्टि कपूर एवं अनुष्का सिंह हैं।
प्रसिद्ध संगीतज्ञ, गायक और वादक पंडित राजेश्वर आचार्य का कहना है कि अप्पा जी बहुत ही व्यवहार कुशल थीं। अपनी इसी व्यवहार कुशल चतुरता से उनका कद स्वयं बड़ा हो जाता था और व्यक्ति उन्हें बड़ा मानने के लिए विवश हो जाता था। वह संगीत के क्षेत्र में आलोचना की जगह समीक्षा को प्रधान मानती थीं। उनके शब्दों में कभी कठोरता नहीं होती थी। उन्हें शास्त्र का ज्ञान था, इसलिए उन्हें ज्यादा सफलता मिली। आचार्य कहते हैं कि गिरिजा देवी जिस परंपरा की संवाहक रही हैं वह निरंतर चलती रहेगी। उनके बाद वह अपने पीछे अपने कई शिष्य छोड़कर गई हैं, जो उनकी परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। गिरिजा देवी ने अपनी कला बांटी है, जिसमें जितना पात्रता थी उसने उतनी ग्रहण की।
विज्ञापन

पद्मश्री मालिनी अवस्थी का कहना है कि बनारस उनके तन, मन, वाणी और कर्म में बसता था। वह हमेशा कहती थीं कि बनारस की इस कला को जिंदा रखो। नई पीढ़ी के लिए वह एक जीती जागती मिसाल थीं। वह कला की साधक थीं और उनका संगीत अद्भुत था, वह किसी ईश्वरीय जादू की तरह था। शास्त्रीय गायक पंडित राजन और साजन मिश्र का कहना है कि ऐसे संगीत उपासक तो सौ-सौ साल में कभी कभार पैदा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें