फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के शटर डाउन, बैंक भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शादी-ब्याह के सीजन में कैश की भारी किल्लत के बीच बैंकों में तीन दिनों का अवकाश हो गया है। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम में पहले से ही पैसे नहीं हैं। जिन इक्का-दुक्का एटीएम में पैसे थे, वहां चंद मिनटों में ही पैसे खत्म हो गए और लोग पैसे के लिए इधर-उधर भागने लगे। बैंक सोमवार को भी बंद रहेंगे। कई बैंकों में सर्वर डाउन चलने के कारण भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

शादी-ब्याह के सीजन में कैश की मांग बढ़ गई है। करेंसी चेस्ट से अपेक्षाकृत कम कैश की आमद होने से बैंक जरूरत के मुताबिक कैश की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं। जो कैश आ रहा है, वह बैंकों से ही खत्म हो जा रहा है। एटीएम तक पहुंचने की नौबत ही नहीं आ पा रही है। यही वजह है कि शनिवार को जिले के 90 फीसदी एटीएम में पैसे नहीं थे। ज्यादातर के शटर गिरे थे और कुछ की मशीन खराब थी। इक्का-दुक्का जिन एटीएम में पैसे थे, वहां चंद मिनटों में ही पैसे खत्म हो गए। इस बीच शनिवार से बैंकों में तीन दिनों का अवकाश शुरू हो गया। महीने के आखिरी शनिवार के बाद रविवार का अवकाश और सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के चलते बैंकों में बंदी रहेगी। इसके चलते कैश की किल्लत से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़नी तय मानी जा रही है। अब तक कैश की जो थोड़ी बहुत जरूरत बैंकों से पूरी होती थी, वह भी रुक गई। एटीएम पहले से ही खाली हैं। ऐसे में मंगलवार को बैंक खुलने के बाद बैंकों में भारी भीड़ बढ़नी तय मानी जा रही है। शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक समेत तमाम बैंकों के एटीएम खाली रहे। एलडीएम अमिताभ सेन ने कहा कि सामान्य दिनों में जिसे 10 हजार कीस्त्रत्त् णजरूरत पड़ती थी, उसे इस समय दो लाख तक की जरूरत पड़ रही है। जबकि चेस्ट से पैसे पहले ही कम आ रहे हैं। ऐसे में बैंक में पैसे की खपत हो जा रही है। इसलिए एटीएम में पैसे नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि मंगलवार को बैंक खुलने के बाद एटीएम में कैश डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें