फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य व्यापार मंडल ने एडिशनल कमिश्नर से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खाद्य व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर एके गोयल से चेतगंज स्थित कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष नवरतन राठी ने कहा कि झूठी, बेबुनियाद शिकायत और सूचना के आधार पर एसआईबी की छापेमारी अनुचित है। विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इस तरह की कार्रवाई अगर दोबारा होती है तो खाद्य व्यापार मंडल वृहद आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अगर विभाग को कोई शिकायत मिलती है जो पहले उसका सत्यापन किया जाना चाहिए। उसके बाद सर्वे की कार्रवाई की जानी चाहिए न कि छापेमारी की। उन्होंने कहा कि जीएसटी के बाद व्यापार की रफ्तार पहले ही धीमी पड़ गई है। ऐसे में बेवजह व्यापारियाें का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में गोपी पेशवानी, रवि धन्नानी, कमल लखमानी, गौरव राठी, भवानी सिंह, अतुल गुप्ता आदि शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापन अनिल शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें