फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए की थी मनोज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमंदिर इलाके में रहने वाले मनोज यादव की हत्या के बाद फरार चल रहे घासी टोला (कोतवाली) निवासी आरोपी रंजीत सेठ को पुलिस ने भैरवनाथ स्थित भुतही इमली गली के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूट का 500 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बुधवार को एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत सेठ ने बीते शुक्रवार को होली के दिन पिटाई का बदला लेने के लिए मनोज की हत्या की थी।
विज्ञापन

इसके अलावा रंजीत मैदागिन पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को भी अंजाम दे चुका है। पुलिस इस मामले में भी रंजीत की तलाश कर रही थी। पुलिस की पूछताछ में रंजीत ने बताया कि वह मनोज का दोस्त था। दोनों जेल में भी साथ में ही थे। 28 फरवरी को रंजीत जेल से छूट कर आया था। होली के दिन मनोज के साथ रंजीत ने कबीरचौरा इलाके में नशा किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मनोज ने उसकी पिटाई कर दी। इस बात से नाराज रंजीत घर गया और पिस्टल लेकर मनोज को खोजने निकल गया। शाम 6 बजे के करीब मनोज जब पंचगंगा घाट पर पहुंचा तो एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान रंजीत ने 32 बोर की पिस्टल से मनोज के पेट में गोली मार दी और मौके से भाग निकला। हत्याकांड का जल्द खुलासा करने पर कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश सिंह और उनकी टीम को एसएसपी आरके भारद्वाज ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
00
मैदागिन पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद से था फरार
वाराणसी। कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए रंजीत सेठ ने 24 फरवरी को मैदागिन स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन संतोष मौर्य को असलहे से आतंकित कर 12 सौ नगदी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। पुलिस इस मामले में संतोष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रंजीत की तलाश कर रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कभी रईस बनारसी के करीबी रहे दारानगर निवासी रामबाबू यादव के लिए रंजीत काम करता है। फिलहाल रामबाबू भी जेल से छूटकर बाहर आया है। कोतवाली पुलिस ने रंजीत के पास से पेट्रोल पंप पर हुई लूट की रकम से पांच सौ नगद भी बरामद किया है। सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि रंजीत के खिलाफ कोतवाली और भेलूपुर थाने में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें