वाराणसी। अपने आंखों की रोशनी चुके दिव्यांग शनिवार को लंका चौराहे पर लोगों को रास्ता बताते नजर आएंगे। कानपुर से प्रशिक्षित दस दिव्यांग शनिवार को लंका चौराहे और आसपास मौजूद रहकर यातायात का संचालन करेंगे। ये सभी दिव्यांग शुक्रवार की शाम तक वाराणसी पहुंच गए हैं। सीओ यातायात राकेश नायक ने इन दिव्यांगों के रहने की व्यवस्था अपने आवास पर की है। विभिन्न सामाजिक संगठन इन दिव्यांगों का खर्च उठाएंगे। राकेश नायक ने गुुरुवार को यातायात संचालन में दिव्यांगों की मदद के मामले की जानकारी गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को दी। गुरुवार को ही कानपुर से आए 20 दिव्यांगों ने गोदौलिया, मैदागिन, लंका और रथयात्रा चौराहे पर यातायात संचालन में पुलिस की मदद की। हाथ में बैसाखी लेकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले दिव्यांगों को देख हर कोई हैरान था।