फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तहसील के अधिवक्ताओ और लेखपालों के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार दूसरे दिन भी तहसील बार के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार कर बैठक की। बैठक में कहा गया कि यह लड़ाई वर्चस्व की नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है। महीनो महीनों तक फाईलों को लटकाया जाना इस बात को दर्शता है कि तहसील में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और जिलाधिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

तहसील बार के अध्यक्ष सूर्यप्रसाद द्विवेदी ने कहा कि कुछ फाईलों का कुछ दिन में निस्तारण और कुछ फाईलों को महीनों रोक के रखा जा रहा है। जाति आय प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। इसका प्रमाण यहां आने वाली गरीब जनता है। अधिवक्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीते दिनो हुए लेखपालों से विवाद को भ्रष्टाचार की लड़ाई बताते हुए कहा गया कि जब यहां से भ्रष्टाचारी अधिकारियों की सफाई नहीं हो जाती हम तब तक न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
बैठक में तय किया गया कि पूरे प्रकरण को लेकर सोमवार को तहसील बार का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से मिलकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में नंदलाल राय, चंद्रकेश पाण्डेय, पुष्पराज पाण्डेय, पंकज यादव, अमर बहादुर सिंह, धनुषधारी सिंह, अशोक दूबे, अरुण दूबे, मनोज सरोज, दशरथ कुशवाहा, दिनेश मौर्य, लालधर पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, लालचंद्र सरोज, ओमप्रकाश गौतम, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें