फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ मंडुवाडीह लाइन हाजिर, आईजी ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र की रिपोर्ट पर आईजी रेंज दीपक रतन ने एसओ मंडुवाडीह आशुतोष कुमार तिवारी को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया। डीएम गुरुवार को मंडुवाडीह थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें खामियां मिली थीं। डीएम कार्यालय की ओर से निरीक्षण की पूर्व सूचना मंडुवाडीह थानाध्यक्ष को दी गई थी। इसके बावजूद न तो अभिलेख तैयार दिखे और न ही थाना परिसर में साफ-सफाई दिखी। डीरेकाकर्मी ताराधीश की हत्या का अब तक खुलासा न होने के चलते भी आला अधिकारी एसओ मंडुवाडीह से नाराज थे। आईजी दीपक रतन ने इस बाबत सीओ भेलूपुर और एसओ मंडुवाडीह को तलब किया था। डीरेकाकर्मी हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें दो साजिश रचने वाले हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें