फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम छुट्टी पर, 25 के बाद शासन को जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम छुट्टी पर, 25 के बाद शासन को जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र रविवार को छुट्टी पर चले गए। वह 25 जनवरी को लौटेंगे। बताया जा रहा है कि उनके आने के बाद ही रिपोर्ट शासन को जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में विकास प्राधिकरण, पुलिस, एलआईयू, नगर निगम, परिवहन और खनन विभाग को जिम्मेदार बताया है। दालमंडी में हुए अवैध निर्माण को लेकर आईपीएस और आईएएस अफसरों के बीच चल रही लॉबिंग का मामला भी सीएम तक पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो आईएएस अफसर की लॉबी एसएसपी की रिपोर्ट को दरकिनार कर इसे महज अवैध निर्माण के रूप प्रस्तुत कर रही है। वहीं एसएसपी ने अवैध निर्माण को काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के लिए खतरा बताया था। इसे सुरक्षा का मामला बताकर शासन में अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष शनिवार को सर्किट हाउस में मामला उठा था। जल्द ही कुछ अफसरों को लखनऊ तलब किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें