फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों को संवारने का रोडमैप तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। कालीन नगरी के दो बड़े धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक करोड़ 33 लाख रुपये स्वीकृत कर भेज दिया है। इससे ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर तो गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। धन आने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने दोनों धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

स्वदेश दर्शन योजना के तहत भारत सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक स्थलों से लेकर पर्यटन केंद्रो को विकसित कर रही है। विधानसभा चुनाव में जिले में प्रचार के लिए आए केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बड़े शिव और हरिहरनाथ मंदिर के विकास की बात कही थी। उसके बाद सांसद वीरेंद्र सिंह ने पत्र भेजकर दोनों धार्मिक स्थलों को विकसित करने की मांग की थी। करीब छह से सात माह बाद दोनों धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए एक करोड़ 33 लाख भेजा गया। इसमें बड़े शिव मंदिर गोपीगंज के लिए एक करोड़ एक लाख तो हरिहनाथ मंदिर ज्ञानपुर के लिए 32 लाख दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि दोनों स्थलों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने हरियाणा की कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया है। 15 जनवरी से इसका काम शुरू हो जाएगा। छह माह के अंदर दोनों स्थलों को विकसित कर दिया जाएगा। दोनों स्थलों के मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट, पब्लिक शौचालय, साइन बोर्ड, ओपेन सेट, हाई मास्क सोलर लाइट, फूल पत्ती लगाने का स्थल (लैंडस्कैपिंग), पर्यटकों को बैठने के लिए बेंच जैसे आदि कार्य होंगे। डीएम ने कहा कि बड़े शिव मंदिर के सामने तालाब के मलबे युक्त पानी को तत्काल निकाल कर काम कराया जाएगा। हरिहरनाथ मंदिर परिसर में 100 स्क्वायर वर्ग मीटर ओपेन शेड का भी निर्माण कराया जाएगा। कार्यों पर विशेष निगरानी रखने के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया गया है। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, पर्यटन विभाग के बृजेश कुमार, राकेश कुमार, कार्यदायी संस्था के उप प्रबंधक अखिलेश पाल, हीरालाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें