फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार बच्चों को नहीं मिले जूते-मोजे और यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपु्र। प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मगर शिक्षक और शिक्षा अधिकारी सरकार के प्रयासों को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शिक्षण सत्र आधा बीतने के बाद भी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अभी भी यूनिफार्म, बैग और जूता-मोजा नहीं मिल पाया है।अभी भी 15000 हजार बच्चे यूनिफार्म, बैग, जूता-मोजा से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगभग एक लाख 48 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 10 फीसदी बच्चे अभी भी बैग, यूनीफार्म, जूता मोजा का इंतजार कर रहे हैं। विद्यालयों में यूनिफार्म का वितरण विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से किया गया था। जबकि बैग और जूता-मोजा शासन ने वितरण के लिए उपलब्ध कराया था। इन सामग्रियों के वितरण में जमकर खेल किया गया। जिसे बच्चे बैग, यूनिफार्म, जूता-मोजा से वंचित हो गए हैं। शासन ने अगस्त तक सभी सामग्रियों के वितरण का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद भी अक्टूबर माह तक सामग्रियों का वितरण किया गया। फिर भी 10 फीसदी बच्चों को अभी भी यें सामग्रियां नहीं पाई हैं। वितरण में अनियमितता की जानकारी होने के बाद भी शिक्षाधिकारी मौन हैं। अब विद्यालयों में स्वेटर का वितरण हो रहा है। देखना है कि सभी बच्चों को स्वेटर मिल पाता है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें