फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बाद धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से शनिवार को दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिली लेकिन शाम होते ही फिर से ठंड और गलन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि दिन में हवा चलने से धूप का असर भी कम रहा। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और लोगों ने थोड़ी राहत महसूस किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पारा पांच डिग्री पहुंचने के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन शनिवार को सुबह 10 बजे ही हल्की धूप निकली। इसके बाद दोपहर में धूप तेज हुई तो ठंड और गलन से बच्चों, बुजुर्गों को भी राहत मिली। बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया था। इसके चलते दिन में भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन में धूप निकलने से गलन के साथ कोहरा भी जबरदस्त होगा। इससे रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होगा। कोहरे का असर मैदानी इलाकों में अधिक होगा। फिलहाल मौसम तीन से चार दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें