फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी-समीर विद्यार्थी परिषद से हुए बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की बैठक मंगलवार को प्रांत कार्यालय गोदौलिया पर हुई। बैठक में केरल चलो अभियान पर चर्चा के साथ ही काशी विद्यापीठ में हुए छात्रसंघ चुनाव में परिषद की हार की समीक्षा की गई। बैठक में विद्यापीठ की पूर्व अध्यक्ष और परिषद की कार्यकर्ता रही। बैठक में आयूषी श्रीमाली और पूर्व महामंत्री समीर मिश्रा की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए इन्हें संगठन विरोधी गतिविधियों में सक्रिय होना बताया गया। इसके बाद महानगर मंत्री अरुण श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी बयान में दोनों को परिषद की सभी इकाई में न रहने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

महानगर मंत्री ने बताया कि चुनावी समीक्षा में यह पाया गया कि कुछ कार्यकर्ता जो प्रत्यक्ष रुपये से परिषद के साथ थे लेकिन अप्रत्यक्ष रुप से संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। ऐसे लोगों में आयुषी श्रीमाली और समीर मिश्रा का नाम शामिल है। बताया कि संगठन के किसी भी कार्यक्रम में इनकी सहभागिता नहीं रहेगी। उधर आयुषी इस कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए बताया कि महानगर मंत्री को यह अधिकार हीं नहीं है। इस बारे में क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गढ़िया, प्रांत संगठन मंत्री आलोक कुमार से भी बात हुई। केवल बदनाम करने की साजिश है। समीर ने बताया कि कुछ तथाकथित लोगों का षडयंत्र है। कहा कि उच्च पदाधिकारियों की सहमति के बिना इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें