ज्ञानपुर। वस्तु एवं सेवाकर के प्रावधानों के विरोध में 30 जून को व्यापारी अपनी दूकानें और प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि जीएसटी के विरोध में सभी व्यापारी अपनी दूकानें बंद रखेंगे और जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कई नियम व्यापारियों के हित में नहीं है। इससे इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा।