फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। पांच सूत्री मांग को लेकर चल रहे हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ की गुरूवार को संघ के अध्यक्ष इंदू प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हड़ताल जारी रहेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम की कार्य प्रणाली में सुधार आया है। स्पीकिंग आर्डर हो रहे हैं। लेकिन अभी वरासत आदेशों की फीडिंग, मालिकान, दफा 24 की पैमाइस आदि की समस्या बनी हुई है। राजस्व निरीक्षकों कोई सुधार नहीं आ रहा है। खुलेआम पैमाइस व रिपोर्ट के नाम पर काश्तकारों से धन उगाही कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में 23 जून से 29 जून तक जारी हड़ताल 4 जुलाई मंगलवार तक जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, महामन्त्री शिव प्रसाद, राम आसरे दूबे, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, बाबूराम आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश चन्द्र सिन्हा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें