फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की रस्सी के कारखाने में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मड़ौली में विकास जायसवाल के प्लास्टिक की रस्सी के कारखाने और गोदाम में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया गया है। वहीं, आग लगने के चलते लाखों के नुकसान की बात कही गई है।
विज्ञापन

रामकटोरा निवासी विकास जायसवाल की मड़ौली में प्लास्टिक की रस्सी बनाने का कारखाना और गोदाम है। बताया जाता है कि इधर कुछ दिनोें से कारखाना बंद चल रहा था। रविवार की सुबह लगभग छह बजे इलाकाई लोगों ने कारखाना के भीतर से धुआं उठते देखा तो विकास के साथ ही पुलिस और फायरब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलने पर एक-एक कर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान मौके पर इलाकाई लोगों की भीड़ जुटी रही। विकास ने बताया कि अंदर रखी मशीनों के साथ ही कच्चा और तैयार माल जल गया है। सामान और मशीनों का मिलान करने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। मशीनें जल गई होंगी तो लाखों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें