सिंगरामऊ। हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पूरब रजनीपुर रेलवे क्त्रससिंग के पास रेलवे की भूमि पर घर बनाकर किए गए कब्जा को सुल्तानपुर से सेक्शन इंजीनियर ने रेलवे प्रोटेक्शन फ ोर्स के साथ जेसीबी से ढहवा दिया।
राम नरेश विश्वकर्मा निवासी रजनीपुर रेलवे क्त्रससिंग के पास कच्चा घर, टीनशेड रखकर आरा मशीन आदि रख कर बीसों साल से कब्जा किए हुए थे। इसी गांव के अनिल पांडे ने अवैध कब्जे के संबंध मे डीआर एम लखनऊ के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। विभागीय जांच में अवैध कब्जा पाया गया। शनिवार को सेक्सन इंजीनियर सुल्तानपुर सीपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएल उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगाकर अवैध निर्माण को गिरवा दिया। रेलवे विभाग की इस कार्रवाई अन्य कब्जाधारियों में हड़ कंप मचा हुआ है।