फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार कारोबारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की ओर से जोन के लगभग तीन हजार कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर 15 जून तक जीएसटी में माइग्रेशन नहीं कराया तो उनकी फर्मों का टिन नंबर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक जुलाई से जीएसटी लागू होने वाला है। अभी तक जोन के 20 प्रतिशत से अधिक कारोबारियों ने अपना पैन अपडेट नहीं कराया है। जीएसटी में फर्मों का पंजीयन भी नहीं कराया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जीएसटी में माइग्रेशन के लिए पिछले पांच महीने से व्यापारियों को नोटिस जारी कर बुलाया जा रहा है ताकि जब जीएसटी लागू हो तो उनका कारोबार आसानी से चलता रहे। विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर सीमा सरोज ने बताया कि कारोबारियों को नोटिस भेज दिया गया है। 15 जून तक कोई जवाब नहीं आया तो इन कारोबारियों का टिन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें