फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की मौजूदगी में 29 को अजय राय करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय अजय राय 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

उधर, टिकट की घोषणा होने के बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक अजय राय का अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रियंका चार दिन बनारस में रहेंगी। अजय राय ने कहा कि अलोकतांत्रिक दंभ की सत्ता को उखाड़ने की लड़ाई काशीवासियों के आशीर्वाद के साथ लड़ूंगा। चुनाव मैदान में बदलाव का संदेश लेकर उतरा हूं। पूर्व विधायक ने सम्मान सभा के बाद कालभैरव, मृत्यंजय महादेव और काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इस दौरान सतीश चौबे, प्रो. सतीश राय, मुर्तजा शम्सी, हसन मेंहदी कब्बन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाराणसी। बनारस लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा होते ही बगावत के सुर भी फूटने लगे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस अपने ही बनाए नियमों का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि लगातार दो बार हारे हुए प्रत्याशियों के टिकट पर विचार नहीं किया जाएगा, बावजूद इसके पार्टी ने बनारस सहित पूर्वांचल की कई सीटों पर दो से तीन बार हारे हुए प्रत्याशियों को ही आजमाया है। इससे कांग्रेस की विचार शून्यता प्रदर्शित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें