फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता के खिलाफ करें दंडात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी गोविंदराजू एनएस ने लापरवाही बरतने पर मछोदरी उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र प्रभारी, अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को 33 केवी उपकेंद्र मछोदरी, काशी व डाफी उपकेंद्रों का एमडी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने सबसे पहले मछोदरी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उपकेंद्र प्रभारी, अवर अभियंता बाबू नंदन अनुपस्थित मिला। साथ ही उसके खिलाफ शिकायत मिली। आरोप था कि वह उपभोक्ताओं के फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। एमडी उपकेंद्र की गंदगी सहित अन्य गड़बड़ियों से भी खासा नाराज हुए। प्रबंध निदेशक ने मुख्य अभियंता वितरण वाराणसी को अवर अभियंता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रबंध निदेशक ने मछोदरी उपकेंद्र व काशी उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी व डाफी उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी को सभी अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही लाइनों की पेट्रोलिंग भी करने को कहा। उन्होंने कहा कि पेड़ों की डालियों की कटाई, छटाई भी जरूरत के हिसाब से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें