फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी बदमाश किट्टू साथी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोहता कस्बा स्थित मस्तान बाबा मजार के समीप पुलिस ने मुठभेड़ में मंगलवार को 50 हजार के इनामी बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू उर्फ बाबू और उसका साथी नारायण यादव उर्फ राज उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक देसी पिस्टल, तमंचा, छह कारतूस, लूटी गई बाइक और दो मोबाइल बरामद कर उन्हों जेल भेज दिया गया। किट्टू पर गंभीर आपराधिक आरोपों में गाजीपुर व वाराणसी में 21 मुकदमे और नारायण पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शहर के व्यापारियों व ठेकेदारों से रंगदारी मांगने और सितंबर 2018 में की गई इनामी बदमाश रईस बनारसी व अनूप अग्रहरि की हत्या के मामले में किट्टू की तलाश पुलिस कर रही थी। वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने किट्टू और नारायण की गिरफ्तारी को मंगलवार की यूपी पुलिस की कार्रवाई में तीसरा स्थान देते हुए शाबासी दी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश किट्टू अपने साथी नारायण के साथ डीरेका के एक ठेकेदार की हत्या करने जा रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने लोहता एसओ राकेश कुमार सिंह के साथ मस्तान बाबा मजार के पास घेरेबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो युवक बाइक से आते दिखे तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख पीछे बैठे युवक ने फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों पकड़े गए। किट्टू और नारायण चौक थाना क्षेत्र के बड़ी पियरी के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच प्रभारी, एसओ लोहता के अलावा एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, रामभवन यादव, सुरेंद्र मौर्य, घनश्याम वर्मा, चंद्रसेन सिंह, कुलदीप सिंह, रामबाबू, सुनील राय और मैनेजर चौहान शामिल रहे।
जेल में खड़ा किया गिरोह, बनना है बजरंगी
किट्टू ने बताया कि जुलाई, 2015 में एनकाउंटर में सनी सिंह के मारे जाने के बाद उसके गुर्गों को उसने अपने साथ जोड़ लिया। अभिषेक सिंह हनी, अशोक यादव, रामबाबू यादव, शिवा बिंद, मनीष सिंह सोनू उसके गिरोह में शामिल हैं। 2012 में गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में पहली हत्या में उसका नाम आया। 2017 में जेल में बंद होने के दौरान उसने अपने गिरोह को मजबूती दी और इस बीच शहर के कई डॉक्टरों, ठेकेदारों व व्यापारियों से रंगदारी वसूली। बताया कि वो जरायम जगत के कुख्यात नाम रहे मुन्ना बजरंगी के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहता है। बता दें कि काली टोपी पहन कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए किट्टू चर्चित रहा है। पुलिस लाइन में जब उससे पूछा गया कि वो काली टोपी पहन कर अपराध क्यों करता है तो उसका कहना था कि काला रंग महादेव का आशीर्वाद है।
विज्ञापन

किट्टू कोर्ट में पेश हो गया और चौक पुलिस पहुंची छापेमारी करने
किट्टू की गिरफ्तारी की एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस की और उसे कोर्ट में पेश किया गया। इससे चौक पुलिस अनजान रही। किट्टू का घर चौक थाना के बड़ी पियरी में है। किट्टू की गिरफ्तारी के बाद चौक पुलिस बड़ी पियरी स्थित उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची। चौक पुलिस की छापेमारी स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें