फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के नाम से बरकी में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। बरकी गांव में सरदार पटेल के नाम से राजकीय महाविद्यालय खुलेगा। सेवापुरी विधानसभा के विधायक नील रतन पटेल नीलू ने प्रदेश सरकार से इस राजकीय महाविद्यालय का नाम सरदार पटेल राजकीय महाविद्यालय रखे जाने की मांग की थी। इस क्षेत्र में दस किलोमीटर परिक्षेत्र में एक भी उच्च शिक्षण संस्थान नहीं था। इससे छात्र-छात्राओं सहूलियत होगी।
विज्ञापन

14 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 46 राजकीय महाविद्यालय के खोलने की घोषणा की थी। इसी क्रम में बरकी में महाविद्यालय खोलने की तैयारी चल ही रही थी। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया। इसमें हॉस्टल, विज्ञान कला एवं वाणिज्य वर्ग की शिक्षा मिलेगी।
विधायक नीलरतन नीलू ने बताया कि प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इस महा विद्यालय का नाम सरदार पटेल राजकीय महाविद्यालय करने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मुख्यमंत्री ने संस्तुति दी। क्षेत्र के सम्मानित किसान मुनीब का कहना है कि क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खुलने से इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। वहीं आशीष सिंह ने कहा कि अब हमारी क्षेत्र की बेटियां को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम प्रधान बरकी चंद्रावती देवी का कहना है कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें