फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस पर पथराव व देश विरोधी नारे लगाने वाले परिवार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलवामा हमले के विरोध में कैंडल मार्च के दौरान एक परिवार के सदस्यों द्वारा देश विरोधी नारे लगाने और जुलुस में शामिल लोगों पर पथराव करने विभिन्न मामले में कैन्ट पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में अर्दली बाजार निवासी सैयद न्याजुल हुसैन रिजवी ने कैंट पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 फरवरी को पुलवामा में हुई आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये मोमबत्ती जुलुस निकाला जा रहा था। उसी समय मुहल्ले के रहने वाले बाकर अली उफ़ॱर हनी, आसिफ अली, अहमद अली उर्फ सैफ, मोहम्मद अली उर्फ बाबू, फि रोज बेगम व जाकिर अली जुलूस के सामने आ गए और देश विरोधी नारे लगाने लगे। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। आरोप है कि वे जुलूस का विरोध कर रहे थे। इससे जुलुस में शामिल लोग उत्तेजित होकर उन्हें दौड़ा लिया। सभी अपने मकान की छत पर जाकर जुलुस पर पथराव करने लगे। सैयद ने आरोप लगाया कि बाकर और आसिफ मुहल्ले के महिलाओं और बच्चों के साथ अश्लील हरकत भी करते रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें