फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के पिता हमारे पिता और पत्नी देश की बेटी : डॉ. महेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहीद रमेश के पिता हमारे पिता है और उनकी पत्नी देश की बेटी हैं। शहीद के परिजनों का ख्याल रखना अब हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर शहीद रमेश के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों को जिला प्रशासन की चूक की वजह से परेशान होना पड़ा, उनके भाई अंतिम संस्कार में नहीं आ सके। इसके लिए वह माफी मांगते हैं। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार शहीद के परिवार की आर्थिक सहायता के साथ ही उनके सम्मान का ध्यान रखेेगी। पत्नी, बच्चे और परिजनों के भविष्य की बेहतरी के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। श्याम नारायण को ढांढस बंधाते हुए कहा- प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसा होकर रहेगा।
विज्ञापन

शहीद के घर पहुंचेगी बिजली
वाराणसी/चौबेपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सरकार शहीद के सम्मान में जो भी करेगी, वह बढ़िया ही करेगी। शहीद स्मारक, स्टेडियम और प्रवेश द्वार के साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार की सभी सुविधाएं परिवार के लोगों को दिलाई जाएंगी। शहीदों और उनके परिजनों का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर शहीद रमेश यादव के घर में कनेक्शन के लिए बिजली विभाग ने शनिवार को बिजली के पांच खंभे लगवाए। सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि रविवार को 25 हॉर्स पावर का ट्रांसफर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
शहादत का कोई मुआवजा नहीं हो सकता : मनोज सिन्हा
वाराणसी। शहीद रमेश यादव के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि शहादत का कोई मुआवजा नहीं हो सकता है। प्रदेश सरकार ने सामर्थ्य अनुसार हरसंभव मदद का प्रयास किया है और अभी आगे भी बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलवामा की आतंकी घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक है। आतंकियों ने कायर कृत्य किया है, जिससे पूरा देश स्तब्ध और दुखी है। देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी है। अपने वीर सपूतों की शहादत को हम जाया नहीं होने देंगे। मातृभूमि की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले वीर सपूतों को हम सब नमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें