फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम संसदीय कार्यालय पर धरना दे रहे शिक्षा मित्रों को कांग्रेस ने बुधवार को समर्थन दिया। शिक्षा मित्रों के धरनास्थल पर कांग्रेस के शिष्टमंडल ने मुलाकात की और उनके हक में आवाज उठाने की बात कही। पूर्व विधायक अजय राय ने धरना दे रहे शिक्षामित्रों से कहा कि हम आपकी लड़ाई में हर स्तर पर आपके साथ हैं। जहां और जिस स्तर पर आपको सहयोग की जरूरत होगी हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम आपकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेंगे। शिक्षा मित्र मंगलवार से अपनी मांगों के लिए तीन दिवसीय धरने पर हैं। इस दौरान प्रजानाथ शर्मा, चंद्रभाल प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, डॉ. प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र सिंह, विकास सिंह, राघवेंद्र चौबे, डॉ. नृपेंद्र नारायण सिंह, ओम शुक्ला, चंचल शर्मा, रंजीत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें