फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ालालपुर स्टेडियम में अमर अटल गांव भी देखेंगे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया जाएगा। बड़ालालपुर के स्टेडियम में बन रहे अमर अटल गांव में उनके जीवन से जुड़ी यादों का पूरा दर्शन कराया जाएगा। अटलजी के ऐतिहासिक भाषणों का आडियो वीडियो सुनाया जाएगा। उनके काशी से जुड़ाव को भी दिखाया जाएगा। उनके कार्यकाल में सरकार की ओर से किए गए ऐतिहासिक फैसलों के बारे में भी प्रवासियों को पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

अमर अटल गांव में प्रवासियों का स्वागत ऐतिहासिक होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे। अमर अटल गांव की प्रदर्शनी में अटल की ऐतिहासिक यात्राओं के बारे में दिखाया जाएगा। उनके खेल प्रेम, राजनीति से लेकर सिनेमा तक से रुचि का प्रदर्शन अटल के बेबाक बोल प्रदर्शनी में होगा। विपक्ष भी उन्हें सम्मान देता था इसकी भी झलक दिखाई जाएगी। इसके अलावा उनके नाम पर चलने वाली योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। उनके जन्मस्थान बटेश्वर गांव से लेकर दिल्ली की सत्ता तक का दर्शन इस प्रदर्शनी में होगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा हाईकमान के निर्देश पर तैयार की गई है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि अमर अटल गांव में पूर्व प्रधानमंत्री की यादों से प्रवासी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें