वाराणसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रथ यात्रा स्थित कार्यालय पर रविवार को हुई। व्यापारियों ने एक स्वर में एसपी ट्रैफिक के तबादले की मांग किया। व्यापारी रमेश केशरी ने चेतावनी दिया कि एसपी ट्रैफिक की मनमानी नहीं थमी तो 28 दिसंबर को आत्मदाह कर लूंगा।
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि एसपी ट्रैफिक ने नगर में डिवाइडरों का जाल बिछवा दिया है। इससे सभी लिंक रोड खत्म हो गए और चौराहों पर भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिगरा, रथयात्रा क्षेत्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी गिरीश गुप्ता और गौरव सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की पूर्व संध्या 28 दिसंबर को व्यापार बंद कर एसपी ट्रैफिक का विरोध करने का एलान किया। लंका व्यापार मंडल महामंत्री राम भरत ओझा, विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल, पद्म जैन, बब्लू पाल, राजू बाजोरिया, कैलाश साहू ने भी एसपी ट्रैफिक पर मनमानी करने का आरोप लगाया।